डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। भारत के मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार के खिलाफ इंडी गठबंधन द्वारा आयोजित मॉक संसद का यह पूरा कार्यक्रम एक खास वजह से चर्चा में आ गया है।
कांग्रेस ने खुलासा किया है कि इस कार्यवाही के दौरान पूर्व लोकसभा स्पीकर मीरा कुमार जिस कुर्सी पर बैठी थीं, वह कोई आम कुर्सी नहीं, बल्कि देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की ऐतिहासिक कुर्सी थी।