National
सोमवार को सुप्रीम कोर्ट तक मार्च करेंगे राहुल गांधी, बोले- CEC ज्ञानेश कुमार को हटाने तक जारी रहेगा प्रोटेस्ट
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा कि सोमवार को विपक्षी दलों, सिविल सोसाइटी और युवाओं का एक मार्च सुप्रीम कोर्ट तक जाएगा। वे भारत के प्रधान न्यायाधीश को ज्ञापन सौंपकर वोट चोरी रोकने, मुख्य निर्वाचन
लेखक Digital Desk154K पढ़े गए

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा कि सोमवार को विपक्षी दलों, सिविल सोसाइटी और युवाओं का एक मार्च सुप्रीम कोर्ट तक जाएगा। वे भारत के प्रधान न्यायाधीश को ज्ञापन सौंपकर वोट चोरी रोकने, मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे और मतदाता सूचियों का विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) पर रोक लगाने की मांग करेंगे।
एक्स पर पोस्ट में राहुल गांधी ने कहा -"हम प्रेम, भाईचारे और देशभक्ति के साथ एकजुट होकर मार्च करेंगे। डरो मत।" उन्होंने कहा- "कल देश के युवा दिल्ली में शांतिपूर्ण प्रदर्शन करने निकले थे। उनके दिलों में नफरत या गुस्सा नहीं, बल्कि प्रेम था। उन्हें पुलिसकर्मियों और भाजपा के गुंडों, दोनों ने पीटा। यह वह भारत नहीं है, जो हम चाहते हैं।

-1795767973833.webp?x-oss-process=image/resize%2Cw_720/quality%2Cq_90/sharpen%2C80)

