डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को साफ कहा कि वह चुनाव आयोग (ECI) की निर्णय लेने की पूरी प्रक्रिया के हर पहलू की जांच करेगा।
यह कदम उन गंभीर आरोपों के बीच उठाया गया है, जिनमें दावा किया गया है कि मतदाता सूची के 'विशेष गहन पुनरीक्षण'(SIR) समेत कई अहम फैसले बिना आम सहमति के लिए गए थे।
मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार और चुनाव आयोग के कामकाज को चुनौती देने वाली याचिकाओं पर सुनवाई करते हुए, सुप्रीम कोर्ट ने कहा, 'हमें सब पता है। हम इसकी जांच करेंगे।'