National
जीवित व्यक्ति का मृत्यु प्रमाणपत्र बना पहेली: हाईकोर्ट ने पूछा- CDO को किस अधिकार से था प्रमाणपत्र जारी करने का हक?
विधि संवाददाता, प्रयागराज। बलिया निवासी हरिहर शर्मा के जीवित रहते जारी किया गया उनका मृत्यु प्रमाणपत्र पहेली बन गया है। दो जिलाधिकारियों की रिपोर्ट देखने के बाद इलाहाबाद हाई कोर्ट ने पूछा है कि क्या मुख्य विकास अधिकारी (
लेखक Digital Desk30K पढ़े गए

विधि संवाददाता, प्रयागराज। बलिया निवासी हरिहर शर्मा के जीवित रहते जारी किया गया उनका मृत्यु प्रमाणपत्र पहेली बन गया है। दो जिलाधिकारियों की रिपोर्ट देखने के बाद इलाहाबाद हाई कोर्ट ने पूछा है कि क्या मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ) को मृत्यु प्रमाणपत्र जारी करने का अधिकार था और यह किस विधिक अधिकार से किया गया?
न्यायमूर्ति अजित कुमार और न्यायमूर्ति गरिमा प्रसाद की खंडपीठ ने याची हरिहर शर्मा और उनके बेटों ईश्वर चंद्र व प्रकाश कुमार शर्मा के बयान दर्ज करने के बाद अगली सुनवाई 19 नवंबर को नियत की है।याची ने खुद को रामसुंदर शर्मा का पुत्र बताया है। उनके अनुसार, पहला विवाह प्रभावती देवी से 1962 में हुआ, जिससे बेटा ईश्वर चंद्र है। दूसरा विवाह पशुपति देवी से 1967 में हुआ, जिससे बेटा प्रकाश कुमार शर्मा है। बेटी मंजू भी है।


-1795403058255.webp?x-oss-process=image/resize%2Cw_720/quality%2Cq_90/sharpen%2C80)
