राज कुमार राजू, मोगा। विदेश में रिश्तेदारों के बच्चों के बीच हुई कथित तकरार की गूंज जिला मोगा के गांव बुध सिंह वाला तक पहुंच गई। यहां एक युवक पर अपनी मौसी के घर के बाहर लाइसेंसी रिवाल्वर से फायरिंग करने का आरोप लगा है।
घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, विदेश में रहने वाले रिश्तेदारों के बच्चों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। इसी विवाद के चलते गांव बुध सिंह वाला में रणधीर सिंह के घर के बाहर गोलियां चलाई गईं।