राज्य ब्यूरो, पटना। कार्तिक छठ महापर्व, 2026 के अवसर पर पटना नगर निगम क्षेत्र के गंगा घाटों और तालाबों के किनारे श्रद्धालुओं के लिए जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए राज्य सरकार ने 12 करोड़ रुपये की स्वीकृति दी गई है। 
नगर विकास एवं आवास विभाग ने वित्तीय वर्ष 2026-27 में विशेष स्वच्छता अनुदान मद से यह राशि सहायक अनुदान के रूप में खर्च करने की मंजूरी दी है।