National
CBSE : कक्षा नौ में कौशल शिक्षा अनिवार्य, विद्यार्थी 22 विषयों में से चुन सकेंगे विकल्प; नया सर्कुलर जारी
जागरण संवाददाता, प्रतापगढ़। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने शैक्षिक सत्र 2026-27 में कक्षा नौ में पढ़ने वाले विद्यार्थियों के लिए स्कीम ऑफ स्टडीज में बदलाव किया है। बोर्ड ने 29 अक्टूबर सर्कुलर जारी कर स्पष्ट
लेखक Ramesh Tripathi132K पढ़े गए

जागरण संवाददाता, प्रतापगढ़। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने शैक्षिक सत्र 2026-27 में कक्षा नौ में पढ़ने वाले विद्यार्थियों के लिए स्कीम ऑफ स्टडीज में बदलाव किया है। बोर्ड ने 29 अक्टूबर सर्कुलर जारी कर स्पष्ट किया है कि इस बैच के विद्यार्थियों के लिए कौशल आधारित शिक्षा अनिवार्य होगी।
विद्यार्थी कौशल विकास अथवा बोर्ड की ओर से अधिसूचित 22 स्किल विषयों में से किसी एक का चयन कर सकेंगे। यह व्यवस्था वर्ष 2027-28 में कक्षा 10 में पहुंचने पर भी लागू रहेगी।जिले में सीबीएसई बोर्ड के 47 विद्यालय संचालित है।



-1795439576751.webp?x-oss-process=image/resize%2Cw_720/quality%2Cq_90/sharpen%2C80)