National
लखनऊ ईडी रिश्वतकांड: CBI ने बढ़ाई जांच की आंच, दो अन्य अधिकारियों का मांगा ब्योरा
राज्य ब्यूरो, लखनऊ। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के लखनऊ जोनल कार्यालय में पांच लाख रुपये की रिश्वत मांगने और लेने के मामले में केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआइ) ने जांच का दायरा बढ़ा दिया है। एजेंसी ने प्रकरण से जुड़े ईडी के
लेखक Digital Desk101K पढ़े गए

राज्य ब्यूरो, लखनऊ। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के लखनऊ जोनल कार्यालय में पांच लाख रुपये की रिश्वत मांगने और लेने के मामले में केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआइ) ने जांच का दायरा बढ़ा दिया है। एजेंसी ने प्रकरण से जुड़े ईडी के दो अन्य अधिकारियों का ब्योरा मांगा है।
जांच इस बिंदु पर केंद्रित है कि गिरफ्तार आरोपितों के अलावा रिश्वतखोरी के पूरे घटनाक्रम में किसी अन्य अधिकारी की भी भूमिका तो नहीं थी।सीबीआइ ने 23 अक्टूबर को ईडी के प्रवर्तन अधिकारी दीपक कुमार को लखनऊ से और हेड कांस्टेबल मनोज द्विवेदी को दिल्ली से गिरफ्तार किया था। आरोप है कि ईडी के एक मामले में राहत दिलाने के नाम पर शिकायतकर्ता के पिता से पांच लाख रुपये की रिश्वत मांगी गई थी।



-1795421286380.webp?x-oss-process=image/resize%2Cw_720/quality%2Cq_90/sharpen%2C80)