National
रोज वैली घोटाले में एक्शन, CBI ने UP पुलिस से मांगा दर्ज मुकदमों का हिसाब
सतीश पांडेय, गोरखपुर। रोज वैली चिटफंड घोटाले की जांच कर रही केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआइ) ने उत्तर प्रदेश के सभी जिलों से कंपनी और उसके तीन शीर्ष पदाधिकारियों के विरुद्ध दर्ज मुकदमों का ब्योरा मांगा है। पुलिस को तीन द
लेखक Satish Kr. Pandey189K पढ़े गए

सतीश पांडेय, गोरखपुर। रोज वैली चिटफंड घोटाले की जांच कर रही केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआइ) ने उत्तर प्रदेश के सभी जिलों से कंपनी और उसके तीन शीर्ष पदाधिकारियों के विरुद्ध दर्ज मुकदमों का ब्योरा मांगा है। पुलिस को तीन दिन के भीतर जानकारी देनी होगी कि रोज वैली ग्रुप आफ कंपनीज, उसके अध्यक्ष गौतम कुंडू, प्रबंध निदेशक शिबामाय दत्ता और निदेशक अशोक कुमार साहा के खिलाफ प्रदेश के किसी थाने में मुकदमा दर्ज है या आरोप पत्र दाखिल किया गया है। यह जानकारी ओडिशा हाई कोर्ट में चल रहे एक मामले के सिलसिले में जुटाई जा रही है।



