राज्य ब्यूरो, कोलकाता। बंगाल के निकाय भर्ती घोटाले की जांच में सीबीआइ ने अब पूर्व दमकल मंत्री सुजित बोस से भी पूछताछ की है। शनिवार को सीबीआइ की टीम प्रेसिडेंसी जेल पहुंची और वहां बंद सुजित से करीब तीन घंटे तक पूछताछ की।
जांच एजेंसी मुख्य रूप से दक्षिण दमदम नगरपालिका में कथित अवैध नियुक्तियों में उनकी भूमिका की जांच कर रही है। अदालत से अनुमति मिलने के बाद सीबीआइ अधिकारियों ने जेल में उनसे पूछताछ की।