डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र और आसपास के क्षेत्रों में वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (CAQM) ने दिल्ली में बढ़ते प्रदूषण को लेकर सख्त रुख अपनाया है। बुधवार को CAQM ने दिल्ली सरकार की विभिन्न संबंधित एजेंसियों के साथ एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक की।
इस बैठक का मुख्य उद्देश्य धूल प्रदूषण की समस्या का आकलन करना और वायु प्रदूषण को कम करने के लिए आपसी समन्वय को मजबूत करना था।