जागरण संवाददाता, मेरठ। इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (आइसीएआइ) ने गुरुवार को सीए इंटरमीडिएट सितंबर 2026 परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया।
जिले में रितिका गोस्वामी ने 454 अंक प्राप्त कर पहला स्थान हासिल किया। गौतम शाक्य 421 अंकों के साथ दूसरे और सौम्या रस्तोगी 397 अंकों के साथ तीसरे स्थान, क्षितिज जैन ने 390 अंक के साथ चौथा और रियाज निजवान ने 361 अंक प्राप्त कर पांचवां स्थान हासिल किया। जिले से इस परीक्षा में शामिल हुए 358 छात्र-छात्राओं में से 98 अभ्यर्थी सफल हुए।