National
कभी पांच सीटों पर दबदबा… अब खोई जमीन, BSP से सियासी आगाज करने वाले नेताओं ने भी मोड़ा मुंह
जागरण संवाददाता, फतेहपुर। दो आबा की सियासत में मजबूत पकड़ रखने वाली बहुजन समाज पार्टी (बसपा) अब अपने पुराने जनाधार को वापस पाने की चुनौती से जूझ रही है। वर्ष 1996 के विधानसभा चुनाव में जिले की छह विधानसभा सीटों में से पा
लेखक Govind Dubey167K पढ़े गए

जागरण संवाददाता, फतेहपुर। दो आबा की सियासत में मजबूत पकड़ रखने वाली बहुजन समाज पार्टी (बसपा) अब अपने पुराने जनाधार को वापस पाने की चुनौती से जूझ रही है। वर्ष 1996 के विधानसभा चुनाव में जिले की छह विधानसभा सीटों में से पांच खागा, किशुनपुर, हसवा, जहानाबाद और बिंदकी पर बसपा ने जीत दर्ज की थी।
इसके बाद भी बसपा का प्रभाव बना रहा, लेकिन पांच सीटों वाला प्रदर्शन दोहराया नहीं जा सका। कभी सियासत की क्षत्रप रही बसपा से राजनीति की शुरुआत कर विधायक बने अयोध्या पाल, आदित्य पांडेय, राजेंद्र पटेल पाला बदलकर इस समय भाजपा में है।

-1795835073175.webp?x-oss-process=image/resize%2Cw_720/quality%2Cq_90/sharpen%2C80)

