National
क्या नोएडा में आपके पास भी है BS-3 पेट्रोल या BS-4 डीजल गाड़ी? ड्राइव करते मिले तो कटेगा 20 हजार का चालान
जागरण संवाददाता, नोएडा। वायुमंडल में लगातार बढ़ रहे प्रदूषण से ग्रेप-तीन की पाबंदियां लागू हैं। शुक्रवार को यातायात पुलिस ने चिल्ला बॉर्डर, डीएनडी, कासना समेत अन्य जगहों पर पाबंदियों के बावजूद प्रतिबंधित वाहन दौड़ाने पर
लेखक Sumit Kumar177K पढ़े गए

जागरण संवाददाता, नोएडा। वायुमंडल में लगातार बढ़ रहे प्रदूषण से ग्रेप-तीन की पाबंदियां लागू हैं। शुक्रवार को यातायात पुलिस ने चिल्ला बॉर्डर, डीएनडी, कासना समेत अन्य जगहों पर पाबंदियों के बावजूद प्रतिबंधित वाहन दौड़ाने पर और भी सख्ती बरतते हुए 230 चालकों के 46 लाख रुपये की राशि के चालान काटने की कार्रवाई की।
ऐसे में यदि आपके पास भी बीएस-3 पेट्रोल और बीएस-4 श्रेणी में डीजल से चलने वाले वाहन हैं तो किसी के बहकावे में या ऑफिस जाने की जल्दबाजी में इन वाहनों में सवार होकर सड़क पर न जाएं।



