National
युवाओं के लिए मिसाल बनीं बिहार की निशा, दारोगा बनने के बाद BPSC में लहराया परचम
संदीप चित्रांश, बगहा (पश्चिम चंपारण)। सपने बड़े हों और हौसला बुलंद तो कोई भी मंजिल दूर नहीं होती। बगहा की निशा कुमारी ने पहले दारोगा बनकर अपनी प्रतिभा साबित की और अब 70वीं BPSC परीक्षा में आरडीओ पद पर चयनित होकर युवाओं क
लेखक Sandeep Kumar130K पढ़े गए

संदीप चित्रांश, बगहा (पश्चिम चंपारण)। सपने बड़े हों और हौसला बुलंद तो कोई भी मंजिल दूर नहीं होती। बगहा की निशा कुमारी ने पहले दारोगा बनकर अपनी प्रतिभा साबित की और अब 70वीं BPSC परीक्षा में आरडीओ पद पर चयनित होकर युवाओं के सामने सफलता की नई मिसाल पेश की है।
बेटियां किसी परिवार की जिम्मेदारी नहीं, उसकी सबसे बड़ी ताकत होती हैं। इस बात को बगहा की निशा कुमारी ने अपनी सफलता से साबित कर दिया है। चार बेटियों वाले एक साधारण किसान परिवार की निशा ने 70वीं बीपीएससी परीक्षा में ग्रामीण विकास पदाधिकारी (आरडीओ) के पद पर चयनित होकर न केवल माता-पिता का सपना पूरा किया, बल्कि पूरे क्षेत्र का मान बढ़ाया है।



-1795421286380.webp?x-oss-process=image/resize%2Cw_720/quality%2Cq_90/sharpen%2C80)