डिजिटल डेस्क, पटना। नवरात्र में मां दुर्गा के विभिन्न स्वरूपों की पूजा के बीच बिहार की बेटियों की सफलता की ये कहानियां भी महिला सशक्तीकरण की तस्वीर पेश करती हैं। किसी बेटी के लिए सरकारी प्रोत्साहन राशि कॉलेज तक पहुंचने का जरिया बनी, तो किसी ने प्रतियोगी परीक्षा में सफलता हासिल कर सरकारी सेवा में जगह बनाई।
बिहार सरकार की विभिन्न शैक्षणिक और आर्थिक सहायता योजनाओं का उद्देश्य छात्राओं को पढ़ाई जारी रखने, अपने सपनों को पूरा करने और आत्मनिर्भर बनने के अवसर उपलब्ध कराना है। डिंपी कुमारी और प्रिया आर्या की कहानियां इसी दिशा में आगे बढ़ने की प्रेरणा देती हैं।