जागरण संवाददाता, लखनऊ। विधान परिषद की लखनऊ खंड शिक्षक की मतगणना के दूसरे और अंतिम राउंड में भाजपा प्रत्याशी उमेश द्विवेदी जीत के करीब पहुंच गए। इसे पूर्व भी पहले राउंड में उमेश द्विवेदी आगे चल रहे थे। पहले राउंड के जारी परिणाम में उन्हें उमेश द्विवेदी को 7189 मत मिले, जबकि दूसरे स्थान पर सपा के सुशील कुमार रहे।
सुशील को 3537 मत मिले थे। पहले राउंड में सुशील कुमार ही उमेश द्विवेदी के निकटतम प्रतिद्वंदी रहे। वहीं लखनऊ खंड स्नातक की मतगणना के पहले राउंड में देर में रात एक बजे तक सपा प्रत्याशी कांति सिंह भाजपा प्रत्याशी ई अविनीश सिंह से करीब दो हज़ार मतो के अंतर से आगे चल रही थी।