National
'भौकाल नहीं, जनता के बीच काम करो...', हरियाणा में स्मृति इरानी ने BJP नेताओं को दिखाए कड़े तेवर
राज्य ब्यूरो, चंडीगढ़। हरियाणा भाजपा की प्रभारी स्मृति इरानी का प्रदेश दौरा महज बैठकों और औपचारिक मुलाकातों तक सीमित नहीं रहा। स्मृति इरानी सरकार और संगठन, दोनों को स्पष्ट संदेश देकर गई हैं। उनका स्पष्ट कहना था कि पार्टी
लेखक Anurag Aggarwa154K पढ़े गए
-1792773887452.webp?x-oss-process=image/resize%2Cw_1920/quality%2Cq_90/sharpen%2C80)
राज्य ब्यूरो, चंडीगढ़। हरियाणा भाजपा की प्रभारी स्मृति इरानी का प्रदेश दौरा महज बैठकों और औपचारिक मुलाकातों तक सीमित नहीं रहा। स्मृति इरानी सरकार और संगठन, दोनों को स्पष्ट संदेश देकर गई हैं। उनका स्पष्ट कहना था कि पार्टी में पद की अहमियत तभी है, जब उसका इस्तेमाल संगठन को मजबूत करने और जनता के बीच पकड़ बढ़ाने के लिए होगा।
मंत्रियों और विधायकों को कार्यकर्ताओं के बीच रहने, जनसंवाद बढ़ाने और चुनाव में हारी हुई सीटों पर विशेष ध्यान देने की हिदायत देने के साथ इरानी ने संगठन के पेंच भी कसे। उनके दौरे से साफ संकेत मिला कि भाजपा 2029 के विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर किसी तरह की ढिलाई स्वीकार करने के मूड में नहीं है। दीपावली के बाद इरानी स्वयं फील्ड में उतरेंगी। इससे पहले उन्होंने मंत्रियों व विधायकों को फील्ड में जाने के निर्देश दिए।



