राज्य ब्यूरो, लखनऊ। अभियान हों या महापुरुषों की जयंती पर आयोजित कार्यक्रम, चुनावी संदेश जरूर निकलता है। सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती पर भाजपा एक नवंबर को बरेली में बड़ी जनसभा करेगी, जिसमें झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार एवं प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी समेत बड़ी संख्या में पदाधिकारी पहुंचेंगे।
राजनीतिक गलियारों में चर्चा है कि इस बहाने भाजपा कुर्मी वोटों की गठरी कसेगी। पिछले दिनों बरेली की श्रुति गंगवार एवं मंत्री धर्मपाल सिंह को राज्य सभा भेजकर पार्टी ने कुर्मी-लोध दोनों समीकरणों को संतुलित किया था।