संजय कुमार, रांची। छत्तीसगढ़ के संगठन महामंत्री बनाएग ए कर्मवीर सिंह नवरात्र के पहले दिन 11 अक्टूबर से रायपुर में अपने दायित्व का प्रभार संभालेंगे। शुक्रवार की रात हटिया-पुणे एक्सप्रेस से वह रायपुर के लिए रवाना हुए। रविवार को वहां प्रभार ग्रहण करने के साथ वह मां भगवती की पूजा के लिए कलश स्थापना भी करेंगे। झारखंड में भाजपा के संगठन महामंत्री रहते हुए भी वह लगातार नवरात्र के मौके पर रांची स्थित प्रांत कार्यालय में कलश की स्थापना करते थे।