National
सपा प्रमुख अखिलेश यादव का BJP पर गंभीर आरोप, उत्तर प्रदेश में बने हैं लाखों वोट फर्जी; SIR पर करोड़ों पर खर्च
जागरण संवाददाता, लखनऊ : समाजवादी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सोमवार को समाजवादी चिंतक डॉ. राममनोहर लोहिया की पुण्यतिथि पर लखनऊ के लोहिया पार्क में उनको श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके बाद सपा प्रमुख ने एसआईआर को लेकर
लेखक Nishant Yadav196K पढ़े गए

जागरण संवाददाता, लखनऊ : समाजवादी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सोमवार को समाजवादी चिंतक डॉ. राममनोहर लोहिया की पुण्यतिथि पर लखनऊ के लोहिया पार्क में उनको श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके बाद सपा प्रमुख ने एसआईआर को लेकर एक बार फिर भाजपा पर हमला बोला।
अखिलेश यादव ने आरोप लगाया कि भाजपा ने हर विधानसभा सीटों पर सपा मतदाताओं के नाम कटवाए और अपने लिए फर्जी नाम बढ़वाएं हैं। एसआईआर के बाद होना चाहिए था कि फर्जी वोट न रह जाए और मतदाता छूट न जाए, लेकिन एसआईआर के बाद भी कई विधानसभाओं में डबल से लेकर एक ही व्यक्ति के दस वोट हैं। कई विधानसभाओं में हमने ऐसे फर्जी वोट निकाले हैं। हम सूची जारी करेंगे। इसका मतलब SIR में गड़बड़ है।

-1795767973833.webp?x-oss-process=image/resize%2Cw_720/quality%2Cq_90/sharpen%2C80)

