सत्येंद्र सिंह, चंडीगढ़। राजनीति में सत्ता का सफर जितना महत्वपूर्ण होता है, उससे कहीं अधिक महत्वपूर्ण उन लोगों का योगदान होता है, जो कठिन दौर में किसी संगठन की नींव मजबूत करते हैं।
हरियाणा भाजपा में भी ऐसे कार्यकर्ताओं और नेताओं की लंबी फेहरिस्त है, जिन्होंने उस समय पार्टी का झंडा उठाया, जब सत्ता तो दूर, चुनाव जीतना भी बड़ी चुनौती हुआ करता था।
आज प्रदेश में लगातार तीसरी बार भाजपा की सरकार है, लेकिन संगठन के इस सफर के कई पुराने सारथी धीरे-धीरे राजनीतिक गतिविधियों से दूर होते चले गए। बुधवार को गुरुग्राम में आयोजित वरिष्ठ कार्यकर्ता सम्मेलन ने इन्हीं लोगों को फिर से केंद्र में ला दिया।