राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली। दिल्ली में वायु प्रदूषण के लगातार बिगड़ते हालात को लेकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और आम आदमी पार्टी (आप) के बीच जुबानी जंग तेज हो गई है। एक तरफ जहां भाजपा ने पंजाब सरकार पर पराली जलाने के आंकड़े छिपाने का आरोप लगाया है, वहीं दूसरी तरफ आप ने दिल्ली सरकार पर वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) मॉनिटरिंग स्टेशनों के पास पानी छिड़ककर आंकड़ों में हेरफेर करने का दावा किया है।