जागरण संवाददाता, पटना। प्रदेश में पछुआ हवा के प्रभाव से मौसम का मिजाज बदल रहा है। सुबह और रात के समय हल्की ठंड महसूस हो रही है, जबकि दिन में धूप निकलने से लोगों को गर्मी का एहसास हो रहा है। मौसम में इस बदलाव के कारण तापमान में उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी हुई है। 
मौसम विज्ञान केंद्र पटना के अनुसार, अगले 24 घंटे के दौरान प्रदेश के मौसम में किसी बड़े बदलाव की संभावना नहीं है। अगले तीन से चार दिनों तक राज्य के सभी हिस्सों में सुबह के समय हल्के से मध्यम स्तर का धुंध छाया रह सकता है। हालांकि, दिन चढ़ने के साथ धूप निकलने से मौसम सामान्य बना रहेगा।