जागरण संवाददाता, पटना। Bihar Weather News बंगाल की खाड़ी में उठा चक्रवाती तूफान 'अर्णब' से बिहार में मौसम का मिजाज बिगाड़ने वाला है। इसके प्रभाव से 29 और 30 अक्टूबर को राज्य के कई हिस्सों में तेज हवा, भारी से अति भारी वर्षा और वज्रपात को लेकर चेतावनी जारी की है।
अगले चार दिनों के मौसम का मिजाज को देखते हुए लोगों से सतर्क रहने की अपील की गई है। 28 अक्टूबर की सुबह से एक नवंबर तक राज्य के विभिन्न हिस्सों में चक्रवात का असर देखने को मिलेगा।