जागरण संवाददाता, पटना। मौसम के बदलते मिजाज के बीच नवंबर में भी दिन के तापमान में खास गिरावट की उम्मीद नहीं है। मौसम विभाग के दीर्घकालिक पूर्वानुमान के अनुसार, नवंबर में न्यूनतम और अधिकतम तापमान सामान्य से अधिक रहने का अनुमान है। 
हालांकि, अगले एक सप्ताह में पछुआ हवा के मजबूत होने से रात के तापमान में गिरावट आएगी। इससे सुबह और शाम में ठंड का अहसास बढ़ेगा, जबकि दिन में धूप निकलने से हल्की गर्मी बनी रहेगी।