जागरण संवाददाता, पटना। बिहार में पछुआ और पुरवा हवाओं के बीच मौसम शुष्क बना हुआ है। बादलों की आवाजाही और धूप के कारण दिन में हल्की गर्मी का असर महसूस किया जा रहा है।
मौसम विज्ञान केंद्र, पटना के अनुसार, अगले 48 घंटों के दौरान प्रदेश के अधिकतम तापमान में दो से चार डिग्री सेल्सियस तक वृद्धि होने का पूर्वानुमान है।
आने वाले 24 घंटों के दौरान सभी जिलों में बादल छाए रहने के साथ मौसम शुष्क रहने की संभावना है। उत्तर बिहार के कुछ स्थानों पर मेघ गर्जन के साथ छिटपुट वर्षा हो सकती है।