जागरण संवाददाता, पटना। पछुआ के कारण प्रदेश का मौसम शुष्क और सामान्य बना रहेगा। अगले तीन से चार दिनों के दौरान सुबह के समय कई जिलों में मध्यम स्तर का कोहरा छाए रहेगा। 
मौसम विज्ञान केंद्र पटना के अनुसार, चार से पांच दिनों के दौरान तापमान में विशेष परिवर्तन की संभावना नहीं है। सुबह और रात्रि में हल्की ठंड के साथ सिहरन की स्थिति बनी रहेगी।