National
Bihar Weather Update: चक्रवात 'अर्नब' बदलेगा बिहार का मौसम, 1 नवंबर तक भारी बारिश और बिजली गिरने की चेतावनी
जागरण संवाददाता, पटना। बंगाल की खाड़ी के पश्विम मध्य हिस्से में सक्रिय चक्रवाती तूफान अर्नब आगे की ओर बढ़ रहा है। मौसम विज्ञान केंद्र पटना के अनुसार बीते छह घंटे में तूफान 22 किमी प्रतिघंट की रफ्तार से पश्चिम दिशा की ओर
लेखक Prabhat Ranjan191K पढ़े गए

जागरण संवाददाता, पटना। बंगाल की खाड़ी के पश्विम मध्य हिस्से में सक्रिय चक्रवाती तूफान अर्नब आगे की ओर बढ़ रहा है। मौसम विज्ञान केंद्र पटना के अनुसार बीते छह घंटे में तूफान 22 किमी प्रतिघंट की रफ्तार से पश्चिम दिशा की ओर बढ़ा है। तूफान का प्रभाव प्रदेश के मौसम के मिजाज को बदल सकता है।
बुधवार से एक नवंबर तक राज्य के कई हिस्सों में मौसम प्रभावित होने की संभावना है। इस दौरान कुछ स्थानों पर गरज-चमक के साथ भारी से अति भारी वर्षा और वज्रपात को लेकर चेतावनी जारी की गई है।



