National
Bihar Weather Update: पटना समेत 18 जिलों में बढ़ा तापमान, पछुआ हवा का रहेगा असर
जागरण संवाददाता, पटना। पछुआ के प्रभाव से प्रदेश का मौसम फिलहाल शुष्क और सामान्य बना रहेगा। सुबह और रात में हल्की ठंड का अहसास होगा, जबकि दो दिनों के दौरान धुंध में वृद्धि के आसार हैं।
लेखक Prabhat Ranjan186K पढ़े गए
-1793671992994.webp?x-oss-process=image/resize%2Cw_1920/quality%2Cq_90/sharpen%2C80)
जागरण संवाददाता, पटना। पछुआ के प्रभाव से प्रदेश का मौसम फिलहाल शुष्क और सामान्य बना रहेगा। सुबह और रात में हल्की ठंड का अहसास होगा, जबकि दो दिनों के दौरान धुंध में वृद्धि के आसार हैं।
मौसम साफ रहने और पछुआ हवा के असर से दिन में धूप की तल्खी बढ़ने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले 24 घंटे के दौरान अधिकतम तापमान में एक से तीन डिग्री सेल्सियस तक वृद्धि की संभावना है।
सोमवार को पटना सहित 18 जिलों के तापमान में वृद्धि दर्ज की गई। पटना के अधिकतम तापमान में तीन डिग्री वृद्धि के साथ 29.9 डिग्री सेल्सियस व 33.9 डिग्री सेल्सियस के साथ औरंगबाद में सर्वाधिक तापमान दर्ज किया गया।



-1795421286380.webp?x-oss-process=image/resize%2Cw_720/quality%2Cq_90/sharpen%2C80)