जागरण संवाददाता, पटना। लोक आस्था के महापर्व छठ पर मौसम श्रद्धालुओं का साथ देगा। चार दिनों तक प्रदेश में मौसम मुख्य रूप से शुष्क और सामान्य रहने के आसार हैं। सुबह और शाम हल्की ठंड के साथ धुंध का प्रभाव रहेगा, जबकि दिन में धूप निकलने से मौसम सुहाना बना रहेगा। 
मौसम विज्ञान केंद्र पटना के अनुसार, 15 नवंबर को संध्याकालीन अर्घ्य के समय मौसम साफ रहने के आसार हैं। वहीं, 16 नवंबर को उदयीमान सूर्य को अर्घ्य देने के दौरान सुबह हल्की धुंध के बीच सूर्योदय का नजारा देखने को मिल सकता है।