जागरण संवाददाता, पटना। बंगाल की खाड़ी में सक्रिय गंभीर चक्रवाती तूफान मुरासु का बिहार के मौसम पर कोई खास प्रभाव पड़ने की संभावना नहीं है।
मौसम विज्ञान केंद्र पटना के अनुसार प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में अगले कुछ दिनों तक मौसम शुष्क रहने का अनुमान है। वर्षा की संभावना नहीं होने से लोगों को फिलहाल किसी तरह की मौसमी परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा।
हालांकि, सुबह के समय वातावरण में नमी के कारण हल्की धुंध छाने की स्थिति बनी रह सकती है। दिन चढ़ने के साथ आसमान साफ होगा और धूप निकलने से मौसम सामान्य रहेगा।