जागरण संवाददाता, पटना। लोक आस्था का महापर्व छठ के दौरान प्रदेश का मौसम शुष्क और सामान्य बना रहेगा। अगले दो से तीन दिनों के दौरान सुबह के समय धुंध और बादलों की आवाजाही बने होने के साथ मौसम सामान्य बना रहेगा।
मौसम विज्ञान केंद्र पटना के अनुसार सूर्योपासना करने वाले श्रद्धालु निर्बाध रूप से पूजा अर्चना कर सकेंगे। तीन दिनों बाद न्यूनतम तापमान में एक से तीन डिग्री की गिरावट की संभावना है।