National
Bihar Tourism : बाघों के दीदार के लिए हो जाइए तैयार, 17 अक्टूबर से खुलेगा वाल्मीकि टाइगर रिजर्व
जागरण संवाददाता, बेतिया (पश्चिम चंपारण)। नए पर्यटन रूट के साथ 17 अक्टूबर से वाल्मीकि टाइगर रिजर्व को पर्यटकों के लिए खोल दिया जाएगा। दिन 11 बजे से यहां जंगल सफारी की शुरुआत की दी जाएगी।
लेखक Shashi Mishra35K पढ़े गए

जागरण संवाददाता, बेतिया (पश्चिम चंपारण)। नए पर्यटन रूट के साथ 17 अक्टूबर से वाल्मीकि टाइगर रिजर्व को पर्यटकों के लिए खोल दिया जाएगा। दिन 11 बजे से यहां जंगल सफारी की शुरुआत की दी जाएगी।
इस बार के जंगल सफारी में पर्यटकों की सुविधा के लिए चार नए रूटों को विकसित किया गया है। जहां पर्यटक बाघ सहित अन्य वन्य जीवों का नजदीकी से दीदार कर सकेंगे।
वीटीआर के क्षेत्र निदेशक गौरव ओझा ने बताया कि पर्यटकों की सुविधाजनक ठहराव के लिए मुख्य रूप से तीन पर्यटन केंद्रों वाल्मीकिनगर, मंगुराहां एवं गोबर्द्ध्ना में कमरे आरक्षित किए जा सकेंगे।

-1795698814559.webp?x-oss-process=image/resize%2Cw_720/quality%2Cq_90/sharpen%2C80)

