डिजिटल डेस्क, पटना। बिहार विधान परिषद की आठ सीटों के लिए मतदान समाप्त होने के बाद सियासी बयानबाजी तेज हो गई है। राजद नेता तेजस्वी यादव ने दावा किया है कि उनकी पार्टी सभी आठ सीटों पर जीत दर्ज करेगी। उन्होंने कहा कि पार्टी को उम्मीदवारों के पक्ष में सकारात्मक फीडबैक मिल रहा है।
साथ ही उन्होंने चुनाव में वोट चोरी, फर्जी मतदाता और फर्जी मतदान के आरोप भी लगाए। हालांकि, इन दावों की पुष्टि चुनाव परिणाम आने के बाद ही हो सकेगी।