डिजिटल डेस्क, पटना। बिहार विधान परिषद की 8 सीटों के चुनाव परिणाम और मतगणना के रुझानों पर सबकी नजर है। शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों में कई बड़े उलटफेर हुए हैं, जबकि स्नातक निर्वाचन क्षेत्रों में मतगणना जारी है। पटना शिक्षक सीट पर आरजेडी ने बीजेपी का करीब तीन दशक पुराना दबदबा खत्म कर दिया है।
वहीं, पटना स्नातक सीट पर जेडीयू के नीरज कुमार और अनंत सिंह के समर्थन वाले उम्मीदवार के बीच मुकाबला चर्चा में है। आइए, पॉइंट-बाय-पॉइंट समझते हैं कि बिहार एमएलसी चुनाव में अब तक क्या हुआ है।