डिजिटल डेस्क, पटना। बिहार में मानसून के लौटने के बाद मौसम पूरी तरह साफ और शुष्क बना हुआ है। मौसम विज्ञान केंद्र, पटना द्वारा जारी अपडेट के अनुसार, राज्य में पिछले 24 घंटों के दौरान किसी भी हिस्से में वर्षा दर्ज नहीं की गई। अगले सात दिनों यानी 10 नवंबर 2026 तक पूरे बिहार में मौसम के शुष्क बने रहने की संभावना है और विभाग की ओर से किसी भी जिले के लिए कोई चेतावनी जारी नहीं की गई है।