डिजिटल डेस्क, धनबाद। Bhushan Bara: सिमडेगा के कांग्रेस विधायक भूषण बाड़ा पर रांची स्थित विधायक आवास में एक आदिवासी किशोरी से दुष्कर्म और मारपीट करने के आरोप के बाद झारखंड की सियासत गरमा गई है। भाजपा नेत्री और जामा की पूर्व विधायक सीता सोरेन ने इस मामले को लेकर राज्य की कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठाए हैं।
उन्होंने शुक्रवार को इंटरनेट मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लगातार दो पोस्ट कर सरकार को घेरा और पीड़िता की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की।