जागरण संवाददाता, पुंछ। सीमावर्ती जिला पुंछ के किरनी सेक्टर में शनिवार को नहर के पास पुराना और जंग लगा 51 एमएम का मोर्टार शेल मिलने से इलाके में दहशत फैल गई। स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर क्षेत्र को सुरक्षित किया और बम निरोधक दस्ते (बीडीएस) को बुलाया। दस्ते ने मोर्टार शेल की जांच करने के बाद उसे सुरक्षित तरीके से निष्क्रिय कर दिया। इस कार्रवाई के दौरान किसी प्रकार का जान-माल का नुकसान नहीं हुआ।