National
कासगंज में कमीशन में बंटवारे का वीडियो प्रसारित होने पर BDO निलंबित, डिप्टी सीएम केशव प्रसाद नाराज
राज्य ब्यूरो, लखनऊ : कथित तौर पर विकास कार्यों में कमीशन के बंटवारे का गणित बताने वाले बीडीओ पर सख्त कार्रवाई की गई है। बीडीओ कासगंज जिले के पटियाली ब्लाक में तैनात है।
लेखक Dilip Sharma61K पढ़े गए

राज्य ब्यूरो, लखनऊ : कथित तौर पर विकास कार्यों में कमीशन के बंटवारे का गणित बताने वाले बीडीओ पर सख्त कार्रवाई की गई है। बीडीओ कासगंज जिले के पटियाली ब्लाक में तैनात है।
कासगंज से इंटरनेट मीडिया प्रसारित वीडियो में कथित तौर पर विकास कार्यों में कमीशन के बंटवारे का गणित बताने वाले कासगंज के पटियाली विकास खंड के खंड विकास अधिकारी (बीडीओ) संजीव कुमार को निलंबित कर दिया गया है। उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के निर्देश के बाद यह कार्रवाई हुई है। इससे पहले गुरुवार को गोशालाओं की व्यवस्था में लापरवाही पर बदायूं के दो बीडीओ को निलंबित किया गया था।



