National
B.Pharma में लें सीधे प्रवेश, 12वीं पास स्टूडेंट्स के लिए सुनहरा मौका; आज आखिरी डेट
जागरण संवाददाता, आगरा। एकेटीयू से संबद्ध संस्थानों में बीफार्मा की कई सीटें खाली रह गई हैं। अब दाखिले की प्रक्रिया अंतिम चरण में पहुंच गई है। बुधवार को इसमें शामिल होने का अंतिम दिन है। इसमें खास बात अब ये है कि खाली सीट
लेखक Yatharth Mishra93K पढ़े गए

जागरण संवाददाता, आगरा। एकेटीयू से संबद्ध संस्थानों में बीफार्मा की कई सीटें खाली रह गई हैं। अब दाखिले की प्रक्रिया अंतिम चरण में पहुंच गई है। बुधवार को इसमें शामिल होने का अंतिम दिन है। इसमें खास बात अब ये है कि खाली सीटों को भरने के लिए 12वीं पास विद्यार्थियों को सीधे प्रवेश का मौका दिया जा रहा है।
विशेषज्ञों का कहना है कि इस बार भी बीफार्मा और फार्माडी पाठ्यक्रमों की प्रवेश प्रक्रिया देरी से शुरू हुई। सीटों की संख्या के मुकाबले मुख्य काउंसिलिंग के जरिए प्रवेश लेने वाले अभ्यर्थियों की संख्या काफी कम रही है। सीयूईटी-यूजी के माध्यम से भी अभ्यर्थियों को प्रवेश नहीं मिल सका। उन्होंने अन्य जगह प्रवेश ले लिया।



