National
कटिहार में 70 रुपये किलो पहुंची चीनी, चाय की चुस्की भी हुई महंगी; 5 रुपये वाली चाय अब 10 से 20 में बिक रही
संवाद सूत्र, फलका (कटिहार)। महंगाई से जूझ रहे आम लोगों की परेशानी चीनी के बढ़ते दाम ने और बढ़ा दी है। फलका प्रखंड के स्थानीय बाजारों में चीनी की कीमत 70 रुपये प्रति किलो तक पहुंच गई है। इससे घरेलू बजट पर दबाव बढ़ने के सा
लेखक Taufique Alam174K पढ़े गए

संवाद सूत्र, फलका (कटिहार)। महंगाई से जूझ रहे आम लोगों की परेशानी चीनी के बढ़ते दाम ने और बढ़ा दी है। फलका प्रखंड के स्थानीय बाजारों में चीनी की कीमत 70 रुपये प्रति किलो तक पहुंच गई है। इससे घरेलू बजट पर दबाव बढ़ने के साथ चाय और मिठाई कारोबारियों की लागत भी बढ़ी है।
इससे पहले अगस्त माह में भी चीनी के दाम में उछाल आया था, लेकिन करीब 15 दिनों के भीतर बाजार में कीमतें अस्थिर हो गई थीं। अब फिर दाम बढ़ने से उपभोक्ता चिंतित हैं।



