संवाद सहयोगी, दरभंगा। मधुबनी जिले के बाबूबरही थाना क्षेत्र स्थित राजा बलिराजगढ़ किला के पास झाड़ी से बरामद सहायक दारोगा चंद्रमोहन सिंह के सड़े-गले शव का शनिवार की देर शाम डीएमसीएच में वीडियोग्राफी के माध्यम से विशेष पोस्टमार्टम कराया गया।
मधुबनी के न्यायिक दंडाधिकारी के आदेश पर शुक्रवार को बाबूबरही थानाध्यक्ष राहुल कुमार शव लेकर डीएमसीएच पहुंचे थे, लेकिन देर रात तक स्वजन के नहीं आने पर पोस्टमार्टम को टाल दिया गया था।