राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली। दिल्ली में प्रदूषण से फिलहाल राहत मिलती नहीं दिख रही है। शनिवार को भी राजधानी की हवा 'बहुत खराब' श्रेणी में बनी रही। हालांकि, मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले दो दिनों में वर्षा की संभावना के चलते वायु गुणवत्ता में मामूली सुधार हो सकता है।
एयर क्वालिटी अर्ली वार्निंग सिस्टम ने भी अगले दो दिनों में हवा में मौजूद प्रदूषक कणों पीएम 2.5 और पीएम 10 के स्तर में गिरावट का अनुमान जताया है।