National
अंबेडकरनगर में खतरनाक स्तर पर वायु प्रदूषण, दिवाली के बाद AQI 400 के पार; मास्क पहनने की सलाह
संवाद सूत्र, अंबेडकरनगर । आधुनिकता की आड़ में घटती हरियाली, कंक्रीट के निर्माण और सड़कों से वायु प्रदूषण का स्तर बढ़ रहा है। दीपावली पर आतिशबाजी से फैले प्रदूषण ने आने वाले संकट की ओर ध्यान दिलाया है। छह दिन में वायु प्र
लेखक Arvind Kumar Singh69K पढ़े गए

संवाद सूत्र, अंबेडकरनगर। आधुनिकता की आड़ में घटती हरियाली, कंक्रीट के निर्माण और सड़कों से वायु प्रदूषण का स्तर बढ़ रहा है। दीपावली पर आतिशबाजी से फैले प्रदूषण ने आने वाले संकट की ओर ध्यान दिलाया है। छह दिन में वायु प्रदूषण मध्यम स्तर से चार पायदान ऊपर चढ़कर खतरनाक स्तर पर पहुंच गया।
आतिशबाजी थमने के बाद प्रदूषण में कमी आई है, लेकिन हवा की गुणवत्ता मध्यम और खराब स्तर के बीच रहने की आशंका है। यहां वायु गुणवत्ता पहले भी अस्वस्थकर स्तर तक पहुंचती रही है, हालांकि खतरनाक स्तर पर नहीं पहुंची थी।
-1795316919000.webp?x-oss-process=image/resize%2Cw_720/quality%2Cq_90/sharpen%2C80)


