जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। Delhi NCR Air Pollution: दीवाली की आतिशबाजी के बाद सोमवार सुबह दिल्ली-एनसीआर में वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) बेहद खराब रिकॉर्ड किया गया है। वहीं, घने स्मॉग और कोहरे के कारण कई इलाकों में आज सुबह विजिबिलिटी भी कम रही।
राजधानी दिल्ली के कई इलाकों में आज सुबह एक्यूआई 400 के पार पहुंच गया। हालांकि, औसत AQI 368 दर्ज किया गया।