National
देश का सबसे प्रदूषित शहर बना हापुड़, आधी रात को AQI पहुंचा 306; यूपी का खोड़ा दूसरे स्थान पर
जागरण संवाददाता, हापुड़। दिनभर प्रदूषण की मार झेल रहे हापुड़ की हवा आधी रात होते-होते और देश में सबसे ज्यादा प्रदूषित हो गई। तापमान में गिरावट और हवा की रफ्तार धीमी पड़ने से प्रदूषक तत्व वातावरण में जमा होते रहे।
लेखक Digital Desk167K पढ़े गए

जागरण संवाददाता, हापुड़। दिनभर प्रदूषण की मार झेल रहे हापुड़ की हवा आधी रात होते-होते और देश में सबसे ज्यादा प्रदूषित हो गई। तापमान में गिरावट और हवा की रफ्तार धीमी पड़ने से प्रदूषक तत्व वातावरण में जमा होते रहे।
प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के रात 12 बजे जारी बुलेटिन के अनुसार, हापुड़ का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआइ) बढ़कर 306 पर पहुंच गया। इसके साथ ही हापुड़ देश के सर्वाधिक प्रदूषित शहरों की सूची में बड़ौत संयुक्त रूप से पहले स्थान पर पहुंच गया। बड़ौत में भी एक्यूआइ 306 दर्ज किया गया, जबकि 303 एक्यूआइ के साथ खोड़ा दूसरे स्थान पर रहा।



