National
दीपावली की रात पानीपत की हवा हुई बेहद जहरीली, AQI 1100 के पार; लोगों को सांस लेने में हो रही दिक्कत
डिजिटल डेस्क, पानीपत। देशभर में दीपावली की धूम है। लोग जमकर आतिशबाजी कर रहे हैं। पटाखे छोड़ने की वजह से हवा भी बेहद खतरनाक स्तर पर पहुंच गई है। औद्योगिक नगरी पानीपत में दीवाली की रात वायु प्रदूषण ने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए
लेखक Digital Desk110K पढ़े गए
-1794161967195.webp?x-oss-process=image/resize%2Cw_1920/quality%2Cq_90/sharpen%2C80)
डिजिटल डेस्क, पानीपत। देशभर में दीपावली की धूम है। लोग जमकर आतिशबाजी कर रहे हैं। पटाखे छोड़ने की वजह से हवा भी बेहद खतरनाक स्तर पर पहुंच गई है। औद्योगिक नगरी पानीपत में दीवाली की रात वायु प्रदूषण ने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। शहर की हवा बेहद खतरनाक स्तर पर पहुंच गई है।
ताजा आंकड़ों के अनुसार, पानीपत का लाइव एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 1131 दर्ज किया गया है, जो 'खतरनाक' (Hazardous) श्रेणी में आता है। हवा में प्रदूषण के इस गंभीर स्तर के कारण पानीपत दुनिया के सबसे प्रदूषित शहरों की सूची में 16वें स्थान पर पहुंच गया है।
-1795335070214.webp?x-oss-process=image/resize%2Cw_720/quality%2Cq_90/sharpen%2C80)


