National
औरंगाबाद में वैक्सीन के नाम पर पैसे लेती ANM का वीडियो वायरल, विभाग ने की कार्रवाई
जागरण संवाददाता, औरंगाबाद। सरकारी स्वास्थ्य व्यवस्था में मुफ्त टीकाकरण की सुविधा के बावजूद वैक्सीन लगाने के नाम पर पैसे लेने का मामला सामने आया है। इस संबंध में एएनएम बेबी कुमारी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बा
लेखक Shubham Kumar Singh133K पढ़े गए

जागरण संवाददाता, औरंगाबाद। सरकारी स्वास्थ्य व्यवस्था में मुफ्त टीकाकरण की सुविधा के बावजूद वैक्सीन लगाने के नाम पर पैसे लेने का मामला सामने आया है। इस संबंध में एएनएम बेबी कुमारी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया है।
डीएम ने मामले को संज्ञान में लिया और तत्काल कार्रवाई करने के लिए सीएस को आदेश दिया। मामले को गंभीरता से लेते हुए सिविल सर्जन डॉ. कृष्ण कुमार ने संबंधित एएनएम बेबी कुमारी का वेतन बंद कर दिया है।



