National
AMU प्रशासन का बड़ा फैसला: छात्रसंघ चुनाव की मांग करने वाले यासिर फहद का निलंबन खत्म
जागरण संवाददाता, अलीगढ़। एएमयू में छात्रसंघ चुनाव की सरगर्मी के बीच इंतजामिया ने एमए उर्दू के छात्र यासिर फहद का निलंबन निरस्त कर दिया है। चुनाव की मांग को लेकर यासिर धरने पर बैठे थे। चुनाव कराने का एलान करने के साथ कुलप
लेखक Santosh Sharma176K पढ़े गए

जागरण संवाददाता, अलीगढ़। एएमयू में छात्रसंघ चुनाव की सरगर्मी के बीच इंतजामिया ने एमए उर्दू के छात्र यासिर फहद का निलंबन निरस्त कर दिया है। चुनाव की मांग को लेकर यासिर धरने पर बैठे थे। चुनाव कराने का एलान करने के साथ कुलपति ने निलंबन वापस लेने का भी वादा किया था।
यासिर फहद एसएस नार्थ हाल के छात्र हैं। उन्हें 14 सितंबर को डक प्वाइंट से बाब-ए-सैयद तक विरोध मार्च निकालने और विश्वविद्यालय प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करने के आरोप में निलंबित किया गया था। आरोप था कि उन्होंने करीब 10 अन्य लोगों के साथ बाब-ए-सैयद के मुख्य प्रवेश द्वार पर अवरोध पैदा किया।



